Home / Updates / सांसद पप्पू यादव पर कानून का शिकंजा, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 31 साल पुराने….

सांसद पप्पू यादव पर कानून का शिकंजा, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 31 साल पुराने….

बिहार की सियासत में शुक्रवार रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष एक पुराने मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1995 में पटना के एक घर पर कब्जा कर लिया था, जिसमें वह किराये पर रहने गए थे. पप्पू यादव ने इस किराये के घर में पहले अपना दफ्तर खोला, फिर उस पर कब्जा कर लिया. इसे लेकर उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

अदालत ने पप्पू यादव को कई बार समन जारी किया, लेकिन वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पटना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई है. उन्हें आज की रात पुलिस सेल में गुजारनी होगी और शनिवार सुबह कोर्ट में उनकी पेशी होगी.

वहीं इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा, ‘मेरे साथ क्या होगा पता नहीं.’ इससे पहले मीडिया से बातचीत में पूर्णिया सांसद ने कहा कि NEET छात्रा की लड़ाई लड़ने के लिए बिहार की सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी उनको धमका रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं हूं. पप्पू यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनकी हत्या कराना चाहते हैं.

[post-views]
Share
Now