Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भूस्खलन से मसूरी मार्ग बंद…

उत्तराखंड में गुरुवार रात हुई तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन की वजह से त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग आज सुबह से बंद पड़ा है।

आपको बता दें की आज सुबह करीब छह बजे इस मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गयी है।
एनएच के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं ताकि लोगो का आवागमन शुरू हो सके। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार पहाड़ी से मलबे और बोल्डर गिर रहे है जिनको हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार पहाड़ो से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है जिससे जल्द से जल्द रास्ता खुल पाए।  

Share
Now