जानिए पूरे देश में मौसम का हाल। कश्मीर से लेकर केरल तक मौसम विभाग का अर्लट जारी

पूरे भारत में इस समय मॉनसून सक्रिय हो गया है। कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

राजधानी दिल्ली में में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है। बता दें, मंगलवार तक यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाने की आशंका है।

वहीं, तेज बारिश के मद्देनजर नोएडा के जिला प्रशासन ने भी सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।

आईए जानते है पूरे देश में मानसून की स्थिति—

उत्तर पश्चिम भारत: आज सोमवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में बारिश होने की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा हो सकती है।

पश्चिम भारत: पश्चिम भारत में भी बारिश होने की उम्मीद है। गोवा के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र व गुजरात राज्य में बारिश होगी।

पूर्वोत्तर भारत:मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों को पांच दिनों के लिए तैयार रहने को कहा है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में बहुत तेज वर्षा हो सकती है। साथ ही ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, जबकि झारखंड में 10-12 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

वही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। जबकि बिहार में 11-13 जुलाई तक बहुत तेज बारिश होने के असार है।

Share
Now