Join Us

प्रदेश में तीन दिन बारिश के आसार जानिए मैदान से लेकर पहाड़ो के हालात

प्रदेश में बुधवार से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी। 

वही राजधानी दून में मंगलवार को चटख धूप के चलते दिन में गर्मी ने लाेगों को सताया। जबकि, अधिकतम तापमान पांच डिग्री अधिकतम के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Share
Now