Home / News / शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को किला पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को किला पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। थाना किला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 26 जून को पीड़िता ने थाना किला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शहजाद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता और उसकी मां शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस पर थाना किला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
अभियान के तहत रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना किला पुलिस ने किला फाटक पुल के नीचे से वांछित अभियुक्त शहजाद (27 वर्ष), पुत्र इकबाल, निवासी मोहल्ला 12 बीघा, किला छावनी, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पीड़िता के साथ प्रेम-प्रसंग था और उसने शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाए थे। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अचल कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका खरे और हेड कांस्टेबल अनूप कुमार सिंह शामिल रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now