Home / News / करतला: हाथी के हमले में जहाज सिंह राठिया की मौत, विधायक फूल सिंह राठिया पहुंचे गांव, मुआवजे के दिए निर्देश

करतला: हाथी के हमले में जहाज सिंह राठिया की मौत, विधायक फूल सिंह राठिया पहुंचे गांव, मुआवजे के दिए निर्देश

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिड़िया में हाथी के हमले से ग्रामीण जहाज सिंह राठिया का दुखद निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को मृतक के परिजनों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है तथा शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now