जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल कुमार द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, बांका में पली बांसुरी को कानुपर के दम्पति को गोद दिये जाने का अंतिम आदेश दिया गया। पूर्व में दिनांक 26 अक्टूवर, 2024 को बच्ची को Pre Adoption Foster Care में दिया गया था। बच्ची की स्वास्थ्य प्रगति को देखते हुए दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा दत्तकग्रहण का अंतिम आदेश पारित किया गया। जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद दम्पति काफी खुश दिखे। बच्ची के दत्तक पिता श्री संजय कुमार शुक्ला पेशे से भारतीय जीवन बीमा निगम में सुपरवाईजर हैं। सालाना आय लगभग 16 लाख रुपये है। दत्तक माता श्रीमती सारिणी शुक्ला गृहणी हैं। दम्पति के द्वारा बच्ची को नया नाम देवांशी दिया गया है। जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार बांसुरी अब देवांशी के नाम जानी जायेगी।
दत्तकग्रहण आदेश दिये जाने के समय अभय कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श शंभू प्रसाद सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
बांका की बांसुरी बनी कानपुर दाम्पत्ति की बेटी देवांशी
