Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हरियाणा में वोटिंग से ठीक पहले फिर मिली राम रहीम को पैरोल,कांग्रेस ने की इलेक्शन…………..

रेप और हत्या जैसे मामलों में उम्रकैद की सजा काटने वाले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल चुकी हैं। जी हां आपको बता दें कि गुरमीत को पैरोल मिलने का सिलसिला पहली बार नहीं है राम रहीम 4 साल में 254 दिन जेल से पैरोल लेकर बाहर रह चुके हैं और ज्यादातर चुनाव से ठीक पहले उनको पैरोल दी जाती है। इस बार भी हरियाणा में चुनावी माहौल के समय वोटिंग से ठीक पहले राम रहीम को पैरोल मिली है।

आइय अब जानते हैं कि राम रहीम कब और कितनी बार जेस से बाहर आ चुके हैं?

24 अक्टूबर 2020: एक दिन की पैरोल ,. अस्पताल में भर्ती मां से मिलने गया.
21 मई 2021: 12 घंटे की पैरोल दी गई. 
7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो मिली. परिवार से मिलने के लिए
17 जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया.
14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की लिए पैरोल मिली. वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया.
20 जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया. बागपत के बरनावा आश्रम में रहा.
21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो मिली और बरनावा आश्रम में रहा
19 जनवरी 2024: 50 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया. ये वो समय था, जब लोकसभा चुनाव करीब आ गए थे
13 अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो को हाईकोर्ट ने मंजूरी दी. हरियाणा में विधानसभा चुनाव और यूपी में उपचुनाव नजदीक हैं.

गुरमीत सिंह की पैरोल के कई मायनें भी सामने निकलकर सामने आ रहे हैं माना जा रहा है कि हरियाणा की 35 विधानसभा सीटों पर राम रहीम सीधा सीधा दखल रखते हैं । हो सकता है कि इन सभी सीटों पर चुनाव के दौरान कुछ असर देखने को मिल सकता है। फतेहाबाद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, करनाल, सीट काफी अहम मानी जाती हैं।

Share
Now