Home / Updates / बिडौली कैराना चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई ……

बिडौली कैराना चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई ……

खबर शामली
आबकारी विभाग
बिड़ौली कैराना चेकपोस्ट पर उतरे सहारनपुर मंडल आबकारी पर्वतन दल के 2 सहायक आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी शामली तीनों ने मिलकर बिडोली चेक पोस्ट पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई जिससे कि अवैध शराब उत्तर प्रदेश में दाखिल न होने पाए सहायक आबकारी आयुक्त अवधेश वर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त नीरज कुमार द्विवेदी यह दोनों अधिकारी जब से पर्वतन सहारनपुर मंडल में आए हैं जब से मंडल के शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है


यह दोनों अधिकारी कभी भी दिन-रात में अपनी टीम लेकर चेक पोस्टों पर और गांव देहातों में दविश करने चले जाते हैं जिससे कि तस्करों में इन दोनों अधिकारियों का डर बना हुआ है जिला आबकारी अधिकारी शामली अजय सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश के चेक पोस्टों से अच्छी तरह वाकिफ है और उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल 1 दिन में तीन से चार वाहन अवैध शराब के पकड़े हैं उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया


सहायक आबकारी आयुक्त पर्वतन अवधेश वर्मा, सहायकआबकारी आयुक्त पर्वतन नीरज कुमार द्विवेदी , जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह तीनों की टीमों ने मिलकर बिडोली चेक पोस्ट पर हरियाणा ,चंडीगढ़ ,पंजाब से आने वाले वाहनों की चेकिंग की है जिससे कि अवैध शराब उत्तर प्रदेश में आने ना पाए
टीम में आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी, आबकारी निरीक्षक विनय तिवारी, आबकारी निरीक्षक विद्यासागर मौजूद रहे

रिपोर्ट . नीरज जॉय

[post-views]
Share
Now