जेएमएम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री (झारखंड) श्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) की तबीयत अचानक बिगड़ी सर गंगाराम में भर्ती कराया…

रांचीः जेएमएम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री (झारखंड) एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर से बातचीत के बाद बताया कि फिलहाल उनकी हालात स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूटीन चेकअप के बाद शिबू सोरेन दिल्ली में रुके है। शिबू सोरेन को सांस लेने में हुई परेशानी के कारण अस्प必利勁 ताल में भर्ती कराया गया है। जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं हैं। शिबू सोरेन 9 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे, जहां उनका रूटीन चेकअप भी हुआ था। उन्हें सोमवार को रांची वापस लौटना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण शिबू सोरेन फिलहाल दिल्ली में ही रुक हुए हैं।

शिबू सोरेन अपने पुत्र और सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे। दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से जी-20 नेताओं के सम्मान में दिए गए भोज में हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। हेमंत सोरेन के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को हजारीबाग में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। वहीं दिल्ली में आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक और शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री कल या परसो दिल्ली जा सकते हैं।

  रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा (रांची)
Share
Now