Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

चीन के खिलाफ जापानी विदेश मंत्री ने किया भारत का समर्थन,कहा भारत के साथ काम करने को लेकर उत्सुक…

जापान के विदेश मंत्री इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान चीन से जारी तनातनी पर भारत को जापानी विदेश मंत्री का समर्थन मिला है।

बता दें कि भारत जापान फोरम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी भारत आए हुए हैं।

जापान के विदेश मंत्री ने कहा है कि स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत महासागर को सुनिश्चित करने के लिए भारत अहम भागीदार है। उन्होंने ये भी कहा कि सीमा पर यथास्थिति बदलने की बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

नई दिल्ली में भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि जी20 अध्यक्षता को सफल बनाने के लिए जापान, भारत के साथ मिलकर काम करने को बहुत उत्सुक है।

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव पर जापानी विदेश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत महासागर को सुनिश्चित करने के लिए भारत के अपरिहार्य भागीदार है। जापान ने कहा कि हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में जी7 देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि बलपूर्वक यथास्थिति बदलने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इस दौरान अपने संबोधन में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के लिए जापान वास्तव में मायने रखता है। जापान कई मायनों में अनुकरणीय आधुनिकीकरणकर्ता है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा भी आधुनिकीकरण हुआ है, जिसमें जापान हमारा स्वभाविक सहयोगी है। जापान ने भारत में क्रांति ला दी है।

Share
Now