Home / News / जनसुराज पार्टी की हसनपुर विधान सभा प्रत्याशी इंदु गुप्ता ने किया महिला चौपाल का आयोजन

जनसुराज पार्टी की हसनपुर विधान सभा प्रत्याशी इंदु गुप्ता ने किया महिला चौपाल का आयोजन

चुनावी मैदान में इंदु गुप्ता, किचन की कमान संभाले सुरेन्द्र गुप्ता

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 140, समस्तीपुर बिहार में राजनीतिक सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है और इसी क्रम में जनसुराज पार्टी की हसनपुर विधान सभा की भावी प्रत्याशी इंदु गुप्ता ने हसनपुर प्रखंड के देवड़ा पंचायत अंतर्गत घोसदाहा गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानना और उन्हें समाधान का आश्वासन देना था।
महिलाओं ने खुलकर रखी अपनी बातें चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं, जो अपने-अपने घरेलू, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के साथ चौपाल में पहुंचीं। जल निकासी, राशन वितरण में अनियमितता, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, सड़क की जर्जर स्थिति और विधवा पेंशन जैसी कई समस्याओं को महिलाओं ने खुलकर सामने रखा। इंदु गुप्ता ने पूरे धैर्य के साथ सभी की बातें सुनीं और हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक आवाज़ पहुंचाने और समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई केवल सत्ता में आने की नहीं है, बल्कि समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाने की है।” आगे श्री गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर जोर इंदु गुप्ता ने अपने वक्तव्य में यह स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “अगर महिलाएं आगे आएंगी, तो पूरा समाज बदलेगा। जनसुराज पार्टी महिलाओं को न केवल वोटर मानती है, बल्कि उन्हें नीति निर्धारण में सहभागी बनाना चाहती है।” गांव-गांव में जनसुराज की पकड़ इस आयोजन से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि जनसुराज पार्टी अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। खासकर महिलाएं पार्टी की नीतियों और इंदु गुप्ता के व्यवहार से प्रभावित नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी इंदु गुप्ता के इस प्रयास की सराहना की। एक ग्रामीण महिला ने कहा, “पहली बार किसी ने हमारी बातें सुनने की कोशिश की है। हम सिर्फ वोट देने वाले लोग नहीं हैं, हमारी समस्याओं का भी समाधान चाहिए।” यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को भी एक नई ऊर्जा देने वाला कदम साबित हो रहा है। जनसुराज पार्टी की यह पहल यदि लगातार जारी रही, तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हसनपुर सीट पर मुकाबला रोचक और निर्णायक हो सकता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now