Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

इसरो ने एक बार फिर जारी किया चंद्रयान तीन का नया वीडियो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमा दिया है। इस घुमाने की प्रक्रिया को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैद किया गया है।

इसरो ने इसका वीडियो भी साझा किया है। साथ ही लिखा कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो। 

गौरतलब है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चांद पर जाने के तीसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल आज चंद्रमा की सतह को छू चुका है।

चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के अनछुए अपेक्षाकृत बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया।

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इस मिशन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रही। चंद्रयान-3 मिशन में अपना योगदान देने वाले कई शेयरों के भाव बुधवार के कारोबारी सोशन के दौरान अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया था।

Share
Now