बिहार में माहौल बिगाड़ने की कोशिश : असमाजिक तत्वों ने घर के सामने फेंका मांस का टुकड़ा : लोगों ने किया भारी बवाल : मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

बेगूसराय में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असमाजिक तत्वों ने घर के सामने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया है। लोगों ने जब मांस का टुकड़ा देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। लोग उग्र हो गए लोगों मांस फेंकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।दरअसल,यह पूरा मामला छौड़ाही थानाक्षेत्र के एकम्बा गांव के वार्ड 11की है। मंगलवार की सुबह लोगों ने घर के सामने वहां प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा देखकर दंग रह गए। देखते ही देखते लोगों की भारी जमा हो गई और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि असमाजिक तत्वों के लोगों ने घर के सामने प्रतिबंधित मांस फेंक दिया था। ग्रामीणों का कहना था हिन्दू धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए इस तरह का काम किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।मौके पर बखरी विधायक सूरजकांत पासवान , बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस तरह का घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक हिंदू होने के नाते हम अपने धर्म से समझौता नहीं कर सकते हैं। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे बेगूसराय के एसपी मनीष ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। जांच में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Share
Now