Home / Updates / भारत में कोरोना फिर बेकाबू? WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक का बड़ा बयान, मरीजों की संख्या बढ़ी….

भारत में कोरोना फिर बेकाबू? WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक का बड़ा बयान, मरीजों की संख्या बढ़ी….

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या 2,710 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय संक्रमणों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहां 1,147 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 424 मामले, दिल्ली में 294 मामले और गुजरात में 223 मामले हैं।

बता दे की पूर्व WHO मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना वायरस भविष्य में भी हमारे साथ रहेगा और हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली और टीकाकरण है, जो हमें इस वायरस से लड़ने में मदद करता है। इसलिए, घबराने की जरूरत नहीं है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना ही पर्याप्त है।

आपको बात दे की WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कोविड-19 रोगियों के लिए एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर कहा कि “वायरल संक्रमण एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिक्रिया नहीं करते हैं, चाहे वह कोविड हो, इन्फ्लूएंजा हो या श्वसन वायरस हो। इसके लिए केवल लक्षणात्मक उपचार की आवश्यकता होती है। आप गर्म तरल पदार्थ ले सकते हैं, गरारे कर सकते हैं, आम तौर पर यह ठीक हो जाता है। एंटीबायोटिक्स की आवश्यकता केवल तब होती है जब द्वितीयक जीवाणु संक्रमण होता है।”

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now