Home / Updates / भारत सरकार का बड़ा फैसला,पाक नागरिकों को भारत में रहने की मिली मोहलत…

भारत सरकार का बड़ा फैसला,पाक नागरिकों को भारत में रहने की मिली मोहलत…

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ने की समयसीमा को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।​

भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के इस आदेश में पिछले निर्देश को संशोधित किया गया है। उसमें 30 अप्रैल तक की समयसीमा तय की गई थी। नवीनतम आदेश में कहा गया, ‘आदेश की समीक्षा की गई और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।’

केंद्र के निर्देश के बाद से छह दिनों में 55 राजनयिकों और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार करके भारत छोड़ चुके हैं। पाकिस्तान से 1,465 भारतीय भारत आए हैं। देश छोड़ने संबंधी निर्देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद आया था, जिसमें 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी स्थानीय व्यक्ति को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।

Surbhi Dubey

Tagged:
[post-views]
Share
Now