भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने मुस्लिम लड़की से इस्लामी रीति रिवाज के साथ रचाई शादी- सोशल मीडिया पर लोग करने लगे….

  • अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि शादी हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई है या सिर्फ मुस्लिम धर्म के अनुसार।
  • इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग शिवम दुबे के खिलाफ अनाप-शनाप लिख रहे हैं।
  • कुछ लोगों ने तो ऐसे कमेंट्स किए हैं, जिनको यहां हम लिख भी नहीं सकते हैं।
  • जब की फोटो में दुआ मांगते दिख रहे दुबे को लेकर चर्चा है कि शिवम दुबे ने इस्लामी रीति रिवाज के हिसाब से शादी की

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ मुंबई में शादी की। शादी के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों को इसकी जानकारी भी दी। शिवम को जवाब में बधाई की उम्मीद थी। कई लोग उनकी उम्मीद पर खरे उतरे और उन्हें शादी की शुभकानाएं दी पर कुछ असामाजिक तत्व यहां भी नफरत फैलाने आ गए। इन लोगों ने धर्म के आधार पर खूब नफरत फैलाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों को आतंकी कहकर संबोधित किया…

शिवम दुबे ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में वो दुआ मांगते दिख रहे हैं। यही फोटो छोटी सोच वाले लोगों को पसंद नहीं और उन्हें नफरत फैलाने का जरिया मिल गया। इन लोगों ने शिवम और मुस्लिम समुदाय के लोगों को लेकर कई आपत्तिजनक कमेंट किए। शादी की मुबारकबाद देना तो दूर इन लोगों ने कमेंट बॉक्स में एक के बाद भद्दे कमेंट किए और जमकर नफरत फैलाने की कोशिश की।

एक हुए शिवम और अंजुम

शिवम दुबे ने ट्विटर पर अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “हमने प्यार से प्यार किया जो मोहब्बत से ज्यादा था और अब हमारी हमेशा की जिंदगी शुरू होती है। जस्ट मैरिड 16-07-2021।” इन फोटो में शिवम अंजुम को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

IPL में राजस्थान के लिए खेलेंगे शिवम

रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने वाले शिवम दुबे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना कमाल दिखाएंगे। इससे पहले शिवम विराट कोहली की टीम आरसीबी का हिस्सा थे। शिवम भारतीय टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी में युवराज सिंह की झलक दिखती है और वो उपयोगी तेज गेंदबाज भी हैं। भारत में हमेशा ही अच्छे पास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी रही है। फिलहाल हार्दिक पांड्या इस कमी को पूरा कर रहे हैं, लेकिन चोट के बाद उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है। साथ ही तीनो फॉर्मेट में हार्दिक को लगातार बतौर ऑलराउंडर खिलाने से उनका वर्कलोड भी बढ़ेगा। इसे कम करने के लिए शिवम दुबे को मौका दिया जा सकता है।

भारत की 14 मैच खेल चुके हैं दुबे

नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले शिवम दुबे ने भारत के लिए 13 टी-20 इंटरनेशनल और 1 वनडे मैच खेला है। फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में आखिरी बार शिवम भारत के लिए खेलते नजर आए थे। इसके बाद कोरोना की वजह से ज्यादा मैच नहीं हुए और शिवम का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है। भारत के लिए खेले 13 मैचों में शिवम ने कुल 114 रन बनाए हैं और 5 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136 से ज्यादा का रहा है।

Share
Now