Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

एशियाई खेलों में भारत की चमक, टेनिस में जीता स्वर्ण पदक….

चीन में हो रहे एशियाई खेलों का आज सातवां दिन है। वही भारत की झोली में अभी तक कुल 33 पदक आए।

प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को 5 , दूसरे दिन 6 , तीसरे दिन3 , चौथे दिन 8 , पांचवें दिन3 और छठे दिन 8 पदक मिले।

सातवें दिन भारत को एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक मिल सकते हैं।

भारत के पास पदको की संख्या—-
स्वर्णः 9
रजतः 13
कांस्यः 13
कुलः 35

वही मिश्रित युगल टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। शुरुआती सेट 6-2 से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक 10-4 से जीता।

भारत के लिए 2002 एशियाई खेलों के बाद से इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी है। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं! उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता और अब ऋतुजा भोसले के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है।

टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह को हार का सामना करना पड़ा है। कोरियाई जोड़ी ने भारत को 3-2 के अंतर से हराया।

Share
Now