Home / News / सहारनपुर में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान, सरसावा चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच

सहारनपुर में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान, सरसावा चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच

सहारनपुर
आबकारी विभाग
प्रवर्तन अभियान,*
तीनों सहायक आबकारी आयुक्तों द्वारा सरसावा चेक पोस्ट पर चलाया चेकिंग अभियान
संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त पर्वतन विभाग अवधेश कुमार वर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त नीरज कुमार द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त हरिशंकर शुक्ल हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों पर और कंटेनर इन सब की अवैध शराब चेक करने के लिए रोका गया आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव साथ में थे
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया
अपर मुख्य सचिव आबकारी, महोदया/ आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश व उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश/निर्देश के क्रम में आज को चेक प्वाइंट सरसावा,सहारनपुर पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन 3 श्री अवधेश वर्मा, स.आ. आ. प्रवर्तन 4 नीरज कुमार द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्तक,प्रवर्तन–2 श्री हरि शंकर शुक्ला, आबकारी निरीक्षक श्री शिखर श्रीवास्तव , मय स्टाफ उपस्थित रहे।
चेकपोस्ट पर अन्य प्रांत से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। अन्य प्रांतों से अवैध मदिरा के वाहनों के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के दृष्टिगत वाहनों के गहन जांच करने के लिए चेकपोस्ट पर तैनात स्टाफ को निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट नीरज जॉय

Tagged:
[post-views]
Share
Now