Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नागपुर में साइकोलॉजि कॉउंसलिंग के नाम पर, 50 से ज्यादा गरीब बच्चियों-महिलाओं का किया रेप….

महाराष्ट्र के नागपुर में psychologist पर छोटी मासुम लड़कियों पर रेप ,ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओ को अंजाम देने का आरोप लगा है। psychologist यानि मनोवैज्ञानिक जिसका कार्य होता है लोगो की कॉउंसलिंग करना,आसान से सब्दो में कहे तो लोगो को सही दिशा दिखाना। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर से जो मामला सामने आया है ,उसमे तो मनोवैज्ञानिक ने सही रहा दिखाना तो छोड़िये ,उसने छोटी बच्चियों की ज़िन्दगी ही बर्बाद कर दी है। एक नहीं दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ इस मनोवैज्ञानिक के भेष में राक्षस ने रेप किया। गजब तो तब हुआ जब ये राक्षस यही नहीं रूका लड़कियों की शादी होने के बाद भी उनको फोटोस दिखा कर ब्लेकमैल कर उनके साथ दुष्कर्म किया करता था।

पुरा मामला ….
पुरा मामला तब सामने आया जब मनोवैज्ञानिक ने एक लड़की को इस हद तक परेशान कर दिया की उसका सबर का बान भी टूट गया ,दरअसल आरोपी युवक महिला को बार बार ब्लेकमैल करता और उसे बार बार मिलने के लिए बुलाता था ,महिला तंग आकर पुलिस के पास पहुँच गयी और ,पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी राजेश पर अलग अलग तीन मामलो में केस दर्ज किया और आगे की करवाई में जुट चुकी है।

Share
Now