(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा(बलिया)। तहसील बार एसोसिएशन का गहमा गहमी चुनाव में कड़े टक्कर में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह ने दो मतों जीत कर कब्जा जमाया। सदस्यों ने नव निर्वाचित सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह एवं सहयोगी विपिन चंद्र श्रीवास्तव, भुवनेश्वर उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह के देख रख ने 126 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। अध्यक्ष पद प्रमोद कुमार सिंह 64 मत पाकर विजई घोषित किए गए जबकि उनके प्रतिद्वंदी संजय पांडेय ने 62 मत प्राप्त किए। उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर देवेंद्र प्रताप सिंह 70 मत उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्रनाथ 71 मत पाकर विजई घोषित किए गए। उसके बाद कार्यकारिणी सदस्य पद पर अमरजीत कुमार भारती 70 मत, अजय कुमार सिंह 65मत, कुंदन कनौजिया 106 मत, बबलू प्रसाद 88 मत, विंध्याचल भारती 86 मत, विकास कुमार76 मत, रमेश कुमार यादव 69 मत पाकर चुने गए। इसके पूर्व महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, आय व्यय मंत्री कपिलेश्वर दयाल, पुस्तकालय मंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त प्रकाशन मंत्री जय प्रकाश भारती, संयुक्त प्रशासन मंत्री अजीत कुमार ठाकुर के साथ कार्यकारिणी के सदस्य जमशेद अली, श्री निवास पाण्डेय, अरविंद कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार यादव, धीरेन्द्र सिंह निर्विरोध चुन लिए गए थे। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह ने विजई प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर तीन मत नोटा पड़ा है । इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष द्वारिका सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, रामजी सिंह, जितेंद्र कन्नौजिया, के के तिवारी, अनिल प्रजापति आदि अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।







