हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते पांच लोगों की मौत। जानिए पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश का कहर जारी है। रविवार को भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।

बारिश की वजह से शिमला में एक मकान गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कुल्लू में एक महिला और रामपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वही इसके अलावा, मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हैं। साथ ही वंदे भारत, अम्बाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हैं।

बता दें लाहौल में ताजा बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामशिमला से मनाली मार्ग यातायात के लिए बंद है।

शिमला जिले के मधावनी तहसील कुमारसैन में मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पंडोह में बाढ़ के बीच एक घर में छह लोग फंसे हैं, SDRF ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बचा लिया।

Share
Now