Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भाजपा की जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

एक्सप्रेस न्यूज़ भारत
लोकेसन/चंदेरी
रिपोर्टर/केशव कोली

चंदेरी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय चंदेरी पर भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण एवं कामजाजी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान में बड़ चढ़कर सदस्यता हो इसको लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी सहित भाजपा पार्टी के विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
Now