Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नारायणपुर में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ करेंगे। उससे पहले ही नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में 1 जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं हैं।
: मध्य प्रदेश में आज से मोहन ‘राज’ शुरू हो गया है। मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहींं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की शपथ की। तीनों नेताओं के शपथ ग्रहण के बाद महज 10 मिनट मे ही यह समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवी समारोह में मंच पर मौजूद रहे। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें हासिल कर शानदार जनादेश हासिल किया, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही

Share
Now