Home / Updates / “राजा नहीं बनना, जनता का सेवक रहूंगा: राहुल”

“राजा नहीं बनना, जनता का सेवक रहूंगा: राहुल”

वार्षिक कानूनी सम्मेलन-2025 का मंच, हजारों की भीड़, तालियों की गूंज और उत्साही नारों के बीच एक पल ऐसा आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब मंच से अपनी बात कह रहे थे, तभी उनके समर्थकों की आवाज़ गूंज उठी — “देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो!”

लोगों के इस जोशीले समर्थन पर राहुल गांधी मुस्कराए, और बेहद सादगी से बोले, “मैं राजा नहीं हूं… और राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं तो उस सोच के ही खिलाफ हूं जो किसी एक को राजा बना देती है।”

उनकी यह विनम्रता और लोकतांत्रिक सोच सुनकर सभा तालियों से गूंज उठी। यह वो लम्हा था जब नेता नहीं, एक इंसान बोल रहा था — जनता के बीच से, जनता के लिए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now