पति बहुत प्रताड़ित करता है सबक सिखा दो मैडम!पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी बोली….

उत्तर प्रदेश मथुरा में पति-पत्नी के विवाद और प्यार का अनूठा मामला सामने आया है।

यहां पत्नी ने पुलिस में शिकायत की और कहा कि मेरी ननद ने पति पर कुछ टोटका करा दिया है। इससे वो मेरी बात नहीं सुनते।

मुझे प्रताड़ित करते हैं। इन्हें सबक सिखा दीजिए। अगले ही पल नरम होकर बोली कि बस जेल मत भेजना। महिला की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई।

इस दौरान महिला ने कहा कि साहब! हमारी ननद ने मेरे पति पर कुछ टोटका करा दिया है। वह हमारी बात ही नहीं सुनते हैं। साथ ही खूब प्रताड़ित भी करते हैं।

यही नहीं पहले खर्च के लिए पैसे देते थे, अब पैसे भी नहीं देते हैं। बताया कि वह उनकी दूसरी पत्नी है। दो बच्चे पहली पत्नी से हैं और दो बच्चे उसके हैं। 

कहा कि मेरे पति को कुछ सबक सिखा दीजिए। शिकायत पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। यहां पति-पत्नी बच्चों के साथ मिल गए।

अब महिला को लगा कि पुलिस उसके पति के साथ सख्ती करेगी। इसे देखकर वह तुरंत ही पलट गई। कहा कि मैडम इन्हें बस कुछ डरा-धमका दीजिए, जेल मत भेजिएगा।

वही इसपर पति का कहना है कि मंहगाई काफी है। पूरे परिवार का खर्च अकेले चलाता हूं। इससे अब बचत कम हो पाती है। इसलिए पहले जितना पैसा पत्नी को खर्च के लिए नहीं दे पाता हूं।

पत्नी पूरी सैलरी मांगती है। वह काफी पुराने ख्यालों की है, इसलिए उसे लगता है कि मेरी बहन ने कुछ करा दिया है। इसके लेकर झगड़ा करती रहती है। इस पर एसआई तमन्ना सिद्धू ने दोनों से बात करके उनकी गलतफहमी को खत्म किया और सुलह करा दिया।

Share
Now