Home / Updates / अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की मानवीय पहल, गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल किये वितरण

अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की मानवीय पहल, गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल किये वितरण

कौशाम्बी..आज अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा मूरतगंज, पट्टी परवेजाबाद में शीतलहर व ठंड को दृष्टिगत रखते हुए गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं महिलाओं को कंबल प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें ठंड से बचाव के संबंध में आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्गों की सहायता भी प्रदान करते है।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना की गई। महिलाओं ने इस सहयोग के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मचारी एवं क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : मुज़फ्फर

[post-views]
Share
Now