Home / News / स्कॉर्पियो-ऑटो रिक्शा की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

स्कॉर्पियो-ऑटो रिक्शा की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

जालौर के भीनमाल से इस वक्त की बड़ी खबर

भीनमाल। आलड़ी चौराहे से पूर्व पेट्रोल पंप के पास बुधवार को शाम 7 बजे स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार पति-पत्नी छगन देवी और वरधाराम भील निवासी दासपां बस स्टैंड, भीनमाल की मौत हो गई, जबकि मसराराम पुत्र सोनाराम भील निवासी भीनमाल समेत एक बच्ची और एक लड़का घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी गढ़ गांव में भाई को राखी बांधने जा रहे थे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। [email protected]

रिपोर्ट भरत सोलंकी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now