राज्य में धार्मिक अराजकता फैलाने चाह रही हैं हेमंत सरकार:-आकाश पांडेय…

साहिबगंज:-झारखंड लोजपा के प्रदेश महासचिव आकाश पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि बीते दिनों झारखंड राज्य के अंदर हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में बीते दिनों झारखंड विधानसभा के अंदर नमाज़ अदा करने के लिए एक कक्ष आवंटित किया हैं,उनका यह फैसला राज्य के अंदर धार्मिक अराजकता फैलाने वाला फैसला हैं।आकाश पांडेय ने यह भी कहा कि झारखंड विधानसभा के अंदर राज्य के भलाई के लिए काम होना चाहिए,हेमंत सोरेन ने जो झारखंड के युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था उसे पूरा करने के लिए काम होना चाहिए,राज्य में जो चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था हैं उसे दुरुस्त करने के लिए काम होना चाहिए। हेमंत सोरेन जी की सरकार ये सब करने में असफल हैं तो धार्मिक अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं।झारखंड लोकजनशक्ति पार्टी झारखंड सरकार के इस फैसले से असंतुष्ट हैं।उन्हें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

Share
Now