उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह मौसम का रुख देखने को मिल सकता है।
गुरुवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई,
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






