Join Us

पति की गैर मौजूदगी में अकेली विवाहिता के साथ दिल दहला देनी वाली हत्या। रॉड और ईंट से सिर भी कूचल डाला…..

उत्तरप्रदेश के जौनपुर के एक गांव में हुई दर्दनाक हत्या रविवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विवाहिता की रॉड और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। विवाहिता के अस्त-व्यस्त कपड़े देख दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। आपको बता दे गांव पर घर में उसकी 26 वर्षीय पत्नी अकेले रहती थी। और पति मुंबई में रहकर रोजगार करता है। हलाकि सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।रात अज्ञात बदमाश घर में घुस गए। वहां विवाहिता की रॉड और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी।

सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और जगह-जगह खून गिरा है। जब वह घर के अंदर गए तो वहां बिस्तर पर विवाहिता को मृत देख सन्न रह गए।
उसके चेहरे को बुरी तरह कूंच दिया गया था। शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना पर एसओ मुन्नाराम धुसिया मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। एसओ के मुताबिक शव की हालत देखने से लग रहा कि हत्या से पहले विवाहिता से दुष्कर्म किया गया है। छानबीन की जा रही है। पति और रिश्तेदारों को सूचना दी गई है। जल्द ही यह गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Share
Now