Home / Updates / प्रेमनगर में GST बचत उत्सव: व्यापारियों से घटे स्लैब पर फीडबैक लेते हुए पहुंचे सीएम धामी…..

प्रेमनगर में GST बचत उत्सव: व्यापारियों से घटे स्लैब पर फीडबैक लेते हुए पहुंचे सीएम धामी…..

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रेमनगर पहुंचे और वहां उन्होंने ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जीएसटी दरों में की गई कटौती के बारे में जनता को जागरूक कराना और उन्हें इसके सीधे लाभों से अवगत कराना था।
सीएम धामी ने स्थानीय बाजार का दौरा कर व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत भी की थी उन्होंने नए जीएसटी स्लैब्स पर फीडबैक लिया और व्यापारियों से कहा कि वे ग्राहकों को घटे हुए टैक्स रेट्स के बारे में जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और स्थानीय वस्तुओं को प्राथमिकता देने से छोटे कारोबार कुटीर उद्योग और स्थानीय उद्यमियों को बड़ा सहारा मिलेगा। इससे न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत भी होगी। सीएम धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई जरूरी वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरों में कमी की है। इसका फायदा गृहिणियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक सभी वर्गों को मिलेगा।कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी में राहत देने से घरेलू बजट पर बोझ कम हुआ है और ‘डबल इंजन सरकार’ ने आमजन को वास्तविक लाभ पहुंचाया है।इस मौके पर विधायक सविता कपूर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व्यापारी महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now