Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मोदी मंत्रीमंडल विस्तार से पहले कई राज्यों में बदले गए गवर्नर- जानिए किस को मिली किस राज्य की जिम्मेदारी….

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के कई राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया है. मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है वहीं हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उधर श्रीधरन पिल्लई को गोवा. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, रमेश बैस को झारखंड और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

आपको बता दें कि कर्नाटक के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, झारखंड और गोवा समेत 8 प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए हैं। आपको बता दें कि मोदी मंत्रीमंडल में विस्तार की खबरों के बीच राज्यपालों को बदल जाना ये साबित करता है कि अगले 1-2 दिनों के अंदर मंत्रीमंडल विस्तार होने की संभावाना है।

– कर्नाटक के अलावा हरियाणा के राज्यपाल को भी बदला गया है। अभी तक हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या थे, अब उनकी जगह बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय अभी तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

– इसके अलावा रमेश बैंस को झारखंड, मंगूभाई छगनभाई को मध्य प्रदेश और सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है।

Share
Now