अगले महीने होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम हिस्सा लेगी। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने साफ किया है कि सरकार टीम इंडिया को टूर्नामेंट से नहीं रोकेगी। सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान का होगा, जिसको लेकर माहौल पहले से ही गरम है। भारत-पाकिस्तान अब द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेलते, लेकिन एशिया कप जैसे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में टीम इंडिया उतरेगी। नई नीति के तहत, पाकिस्तान भारत आकर नहीं खेलेगा और भारतीय टीम भी पाकिस्तान नहीं जाएगी। लेकिन बड़े टूर्नामेंट में भारत को हिस्सा लेना ही होगा।
ओलंपिक चार्टर का पालन
भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है। ऐसे में सरकार ने साफ किया है कि वो ओलंपिक चार्टर का पालन करेगी। इसी कारण बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत पीछे नहीं हटेगा।
सूर्यकुमार यादव बने कप्तान
एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे और उनके डिप्टी होंगे शुभमन गिल।
कब और कहां होगा मुकाबला?
10 सितंबर – भारत बनाम यूएई
14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान
19 सितंबर – भारत बनाम ओमान
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत तीन बार भी हो सकती है – ग्रुप स्टेज, सुपर 4 और फाइनल में।






