Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

ई-सिगरेट को लेकर सख्त भारत सरकार,जानिए क्या है ई-सिगरेट और इसके नुकसान….

ई-सिगरेट को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सेहत के लिए धूम्रपान जितना ही खतरनाक पाया है। इसके जोखिमों को देखते हुए भारत में इसकी ब्रिकी प्रतिबंधित है।

वही कई वेबसाइट्स पर इसकी बिक्री जारी है। इस दिशा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाली 15 वेबसाइटों को नोटिस भेजकर उत्पादों का विज्ञापन और बिक्री बंद करने का निर्देश दिया है। छह और वेबसाइटें रडार पर हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट—

इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है जो सिगरेट की ही तरह दिखता है। बच्चों-युवाओं में इसकी पहुंच तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को इसके जोखिमों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत ही नहीं थाईलैंड, सिंगापुर, अर्जेंटीना, कंबोडिया सहित करीब 47 देशों में इसकी बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित है।

आईए जानते है ई-सिगरेट नुकसान—

अब तक के शोध में पाया गया है कि ई-सिगरेट में निकोटीन होता है जो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे निकोटीन की लत, किशोरों और वयस्कों के मस्तिष्क के विकास को नुकसान पहुंचाने, गर्भवती और शिशुओं के लिए जोखिम कारक पाया गया है।

ई-सिगरेट जलाने से एरोसोल उत्पादित होता है, जिससे और भी गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Share
Now