चंदेरी और ईसागढ़ में जल्द खुलेगा शासकीय आईटीआई कॉलेज , भाजपा जिला अध्यक्ष का लोगो ने जताया आभार

चंदेरी अशोकनगर जिले में अब दो नवीन आईटीआई कॉलेज खुलेंगे इसके संबंध में कौशल विकास संचनालय द्वारा निर्देश जारी किए गए है

HighLights

  1. चंदेरी और ईसागढ़ में जल्द खुलेगा शासकीय आईटीआई कॉलेज
  2. भाजपा जिला अध्यक्ष का लोगो ने जताया आभार

चंदेरी : अशोकनगर जिले में 51 विकासखंडो में नवीन शासकीय आईटीआई स्थापना के किए भूमि का चयन एवं भूमि के आवंटन के संबंध में समस्त संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय कौशल विकास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओ को निर्देश जारी किए गए है। दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने प्रारंभ से ही आईटीआई कॉलेज के लिए शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आईटीआई कॉलेज खोलने के लिए मांग कर रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के प्रयासों से चंदेरी एवं ईसागढ़ मे जल्द शासकीय आईटीआई कॉलेज खुलेगा , जब लोगों को यह खबर लगी तो सभी ने सोशल मीडिया पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी का आभार जताया।

Share
Now