Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

ग्लोकल यूनिवर्सिटी के ग्लोकल् लॉ स्कूल ने आयोजित किया महिला सशक्तिकरण जागरुकता अभियान

ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी के भारती के दिशानिर्देशन एवं ग्लोकल् यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. शिवानी तिवारी के संरक्षण में ग्लोकल् लॉ स्कूल के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्लोकल लॉ स्कूल के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं के द्वारा महमूद माजरा गांव में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, खासकर महिला पावर लाइन 1090, यूपी 112 और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके माध्यम से महिलाओं को यह बताया गया कि संकट की स्थिति में वे किस प्रकार इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर अपनी मदद ले सकती हैं।
महमूद माजरा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए।
महमूद माजरा गांव के ग्राम प्रधान श्री हाजी अब्दुल वहीद ने वहाँ पर आई महिलाओं को बताया कि समाज में हर महिला को बराबरी का हक है और सरकार हमेशा उनके साथ है। यह अभियान राज्य सरकार की महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम का संयोजन ग्लोकल् लॉ स्कूल की डॉ. अतिका बानो ने एवं संचालन ग्लोकल् वोकेशनल स्टडी स्कूल की डीन डॉ. रेशमा ताहिर ने किया ।
इस कार्यक्रम में ग्लोकल् लॉ स्कूल के शिक्षकों, ग्रामीण महिलाओं, छात्र-छात्राओं और महमूद माजरा गाव सहित आस पास के गाँव के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

Share
Now