Home / Updates / ओयो होटल में ले जाकर दोस्त किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया…..

ओयो होटल में ले जाकर दोस्त किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया…..

फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले में महिला को ओयो होटल ले जाकर और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पर महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने, रुपये छीनने और सोने की चेन छीनने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे किसी काम से मिलने के लिए मित्रोल गांव में बुलाया।

महिला का आरोप है कि यहां पहुंचने पर वह उसे ओयो होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। कुछ दिन बाद उसने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फिर वहीं मिलने बुलाया। इस दौरान उसने वहां अपने साथी को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसी प्रकार आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करते रहे।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन शराब भी पिलाई। आखिर में तंग आकर उसने अपने साथ हुई इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now