Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

पूर्व विधायक राम विनोद पासवान की पत्नी शैल देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: – चंद्रकीशोर पासवान

नावकोठी ( बेगुसराय ) l बखरी विधानसभा के पूर्व विधायक राम विनोद पासवान की पत्नी शैल देवी का निधन सोमवार की सुबह में हो गया। वे 60 वर्ष की थी। वह लंबे समय से बीमार थी। उसका इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक में हो रहा था। इलाज के क्रम में ही होस्पीटल में ही उसने अंतिम सांस ली। निधन के उपरांत उसके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बेगमपुर लाया गया। उसके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक छा गया।अंतिम दर्शन हेतु लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान, नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार, जिप प्रतिनिधि डाॅ राजेन्द्र शर्मा, उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, सरपंच प्रतिनिधि शिव नंदन पासवान, लोजपा प्रधान महासचिव संजय पासवान,जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष शंकर महतो,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया गणेश महतो, एकंबा पूर्व मुखिया दिलीप पासवान,जितेंद्र कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गया नंद पासवान, अशोक ठाकुर सहित कई गणमान्य ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक श्री पासवान ने कहा कि वह मिलनसार प्रवृत्ति की महिला थी। सभी के साथ अपनत्व था। इसके निधन से कमी महसूस कर रहा हूँ। ईश्वर श्री चरणों में स्थान दे, तथा मृतात्मा को शांति प्रदान करे यही मेरी प्रार्थना है। अपने पीछे पति, पांच संतान से भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। इसका अंतिम संस्कार सिमरिया के गंगा तट पर किया गया। बड़े पुत्र राजकिशोर ने मुखाग्नि दी।

Share
Now