बिहार के पूर्व सीएम भाजपा नेताओं के साथ धरने पर बैठे, कहा- इस्तीफा दें नीतीश कुमार

विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। हंगामे के बीच चौथे दिन यानी गुरुवार को विधानसभा आरक्षण संरक्षण विधेयक 2023 पास हो गया। जिसमे भाजपा ने भी अपना समर्थन दिया। आज सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा के फिर से हंगामे के कयास लगाए जा रहे है । गुरुवार को आरक्षण संशोधन बिल पेश करते वक्त सीएम नीतीश कुमार फिर से भड़क गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद भाजपा ने इसका विरोध किया था। भाजपा ने इसे दलित का अपमान बताया था। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी आज इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिल सकते हैं। भाजपा नेताओं ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह इस मुद्दे पर विरोध करेगे। जिससे की आज वह प्रदर्शन की तैयारी में हैं।

published by – mainam iqbal

Share
Now