उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें कुल 131 हस्तियों के नाम शामिल हैं।गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में भगत सिंह कोश्यारी का नाम प्रमुखता से दर्ज है। उन्हें सार्वजनिक जीवन और जनहित से जुड़े कार्यों में लंबे योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। कोश्यारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।कोश्यारी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। राज्य के विकास, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। समर्थकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।पद्म पुरस्कारों की इस सूची में कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, समाजसेवा और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। पुरस्कारों का औपचारिक समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति सम्मान प्रदान करेंगे।कोश्यारी को पद्म विभूषण मिलने पर उत्तराखंड में खुशी की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण, जनसेवा के लिए मिला देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान….






