Home / Updates / Reel के लिए महिला का पागलपन साड़ी में लगाई आग बेकाबू आग ने साड़ी सहित महिला को …

Reel के लिए महिला का पागलपन साड़ी में लगाई आग बेकाबू आग ने साड़ी सहित महिला को …

सोशल मीडिया पर रील का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। आजकल हर कोई अपने खास पलों की वीडियो बनाकर शेयर करना चाहता है। इसमें बुरा कुछ नहीं है, क्योंकि कई लोगों ने अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी से पहचान बनाई है। लेकिन समस्या तब होती है जब लोग रील बनाने के लिए खतरनाक हरकतें करने लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको चौंका दिया है। इस वीडियो में एक महिला रील बनाने के लिए अपनी साड़ी में आग लगा लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही साड़ी में आग लगती है, महिला खुद को बचाने के लिए भागती है और फिर साड़ी उतार देती है। यह सब कैमरे में रिकॉर्ड होता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान महिला की बेटी पास में खड़ी होकर हंस रही होती है। इतना ही नहीं, रील खत्म होने पर महिला खुद भी मुस्कुराती हुई दिखाई देती है, मानो कुछ हुआ ही न हो। हालांकि, यह स्टंट बेहद खतरनाक था और थोड़ी सी लापरवाही जान तक ले सकती थी।

यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @maheshb20727795 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है , “जब आप तय कर लें कि रील बनेगी, चाहे लाइफ रहे या न रहे। आपको क्या लगता है, रील जरूरी है या जीवन?” पोस्ट करने वाले यूजर ने लोगों से यह चेतावनी भी दी कि इस खतरनाक स्टंट की नकल बिल्कुल न करें। वीडियो पर अब तक 14 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फेमस होने के लिए लोग अब कुछ भी करने को तैयार हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए जान को खतरे में डालना बिल्कुल गलत है।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, रील के चक्कर में लोग पागलपन की हद तक चले गए हैं।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now