अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में 14 नवंबर को होगा FLN मेला तैयारी के निर्देश जारी
कोरबा//श्री टी.पी. उपाध्याय (जिला शिक्षा अधिकारी -कोरबा) , श्री रामहरि सराफ (प्राचार्य -डाईट कोरबा), व श्री अरविंद शर्मा (प्रशिक्षण प्रभारी -कोरबा) के निर्देशन व मार्गदर्शन में 14 नवम्बर 2025 को पूरे कोरबा जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में FLN मेला की स्टॉल लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरे जिले भर में हो रही है।
FLN मेले की सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक संकुल के मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टीम गठित किया गया है।






