आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए बांका एस०डी०एम० राजकुमार एवं एस० डी० पी० ओ० अमर विश्वास के संयुक्त नेतृत्व में बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अगुवाई में बी०एस०एफ० जवान के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ललमटिया, महुआ खाड़, चुभिया, शासन, पोखरिया एवं दुधारी गाँव में किया। साथ ही साथ ग्रामीणों से अपील की आपलोग निर्भीक एवं स्वतंत्र होकर मतदान करे अगर कोई डराता धमकाता है तो इस बात की सूचना जिला प्रशासन को तुरंत दे। मतदान के प्रति आप भी सजग रहे और दुसरो को भी मतदान के लिए प्रेरित करे।
मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।









