Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष को लगी गोली …

राजस्थान के उदयपुर में रविवार को करणी सेना की बैठक में फायरिंग की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में आयोजित की गई थी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया। वहीं घायल भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले युवक को बैठक में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल युवक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। वहीं गोली चलाने वाले युवक का नाम दिग्विजय सिंह बताया जा रहा है।

Share
Now