Home / Events / शर्मनाक धर्म परिवर्तन की आशंका को लेकर बेटे बहु को जूते की माला पहनाई हिंदू धर्म…..

शर्मनाक धर्म परिवर्तन की आशंका को लेकर बेटे बहु को जूते की माला पहनाई हिंदू धर्म…..

हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी से मानवीय भावनाओ को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है ,जहां एक पिता ने अपने ही बेटे और पुत्रवधु को पूरी पंचायत के सामने पीटा ही नहीं बल्कि उनके गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में भी घुमाया। जानकारी के अनुसार युवक की माँ ने आरोप लगाया है की उनकी बहू ने उनके बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया है। साथ ही ये भी आरोप लगाए जा रहे है की युवती ईसाई समाज से जुडी हुयी है और अक्सर उनके कार्यक्रम में भाग लेती रहती थी। युवती के परिवार वालो ने पहले ही धर्म परिवर्तन कर लिया है.

बताया जा रहा है की बेटा और बहू आगरा में एक साथ रहते थे और काफी समय से एक दूसरे को जानते है। जब बेटा गांव आया तो उसका व्यवहार काफी अलग था। ना तो वह प्रसाद लेता और ना ही मंदिर जाता है। भगवान का भी नाम नहीं लेता है ,इसी कारण से परिवार वालो ने पंचायत बुलाई है। जानकारी के अनुसार युवक धर्म परिवर्तन कर चुका है ,और इसी कारण के चलते पिता व भाइयो के बीच कहा सुनी हो गई ,जब गांवो वालो को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुरोहित को बुलाकर धर्म परिवर्तन की प्रकिया शुरू कर दी। इसी के चलते मारपीट सुरु हो गयी।

रिपोर्ट -किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now