Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

किसानों का चक्का जाम जारी 3:बजे हॉर्न बजा कर किया जाएगा खत्म…

नई दिल्ली:  केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों का चक्का जाम शुरू हो गया है। किसान संयुक्त मोर्चा ने आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देशभर में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चक्का जाम करने का एलान किया है। किसानों ने सड़कों पर जाम लगाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे। चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। इसके साथ ही युवाओं से विशेष रूप से लोगों के बहकावे व उकसावे में नहीं आने और शांति की अपील की गई है। 

दिल्ली बार्डर पर सुरक्षा कड़ी
अधिकारियों ने बताया कि किसानों के प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ से पहले प्रदर्शन स्थलों के पास दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा चाक चौबंद करने के क्रम में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और बहुस्तरीय अवरोधक, कंटीले तार तथा सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गई हैं। दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दर्शन पाल ने कहा कि ‘चक्का जाम’ पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों या किसी भी नागरिक से किसी भी तरह से नहीं उलझें। इससे पहले, एसकेएम ने देशव्यापी चक्का जाम शनिवार को करने की घोषणा की थी।

Share
Now