Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

Farmer Protest: किसानों का धरना प्रदर्शन जारी शंभू बॉर्डर पर GRP सब इंस्पेक्टर की मौत और एक किसान की भी गई जान…..

हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण तनाव जारी है। तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। रविवार तक किसान शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ेंगे। वहीं, आज किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। आज चार घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बसें नहीं चलेंगी। बाजार बंद रहेंगे। टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे।

चंडीमंदिर टोल प्लाजा फ्री

पंचकूला में किसान संगठनों ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है।

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा का चक्का जाम

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अमृतसर-पठानकोट और पठानकोट-जालंधर और जेएंडके नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है।

हरियाणा में किसानों ने टोल फ्री किए

किसानों ने अपनों मांगो को लेकर टोल फ्री कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं कर रही है। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घग्गर नदी पोस्ट पर तैनात जीआरपी सब इंस्पेक्टर की भी मौत
शंभू बार्डर पर तैनात पानीपत के जीआरपी सब इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई है। चुलकाना निवासी सब इंस्पेक्टर हीरालाल समालखा जीआरपी चौकी में तैनात थे। उनको किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए घग्गर नदी पोस्ट पर तैनात किया गया था।

देर रात बढ़ गया था तनाव
देर रात शंभू बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया था। कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकारने लगे। जब वे समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। निहंग सिख की पीठ में रबड़ की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

Share
Now