Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर का निधन……..

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्ड‍ियक अरेस्ट के कारण आज देहांत हो गया। 71 वर्षीय सरोज खान ने दुनिया को अलव‍िदा तो कह दिया लेक‍िन उन्होंने अपने डांस से बहुत ख्याति प्राप्त की। सरोज खान ने बहुत से मशहूर गाने कोरियोग्राफ किए जिनमें माधुरी दीक्ष‍ित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेसेज ने काम किया और उनकी जोड़ी ने बॉलीवुड में धूम मचाई।

कोरियोग्राफी के छेत्र में सरोज खान ने सबसे अध‍िक 8 अवॉर्ड्स जीतकर रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने सबसे पहला अवॉर्ड 1989 में फिल्म तेजाब के ‘एक दो तीन’ गाने के लिए जीता था। इस गाने में माधुरी दीक्ष‍ित ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद सरोज खान ने 1990 और 1991 में लगातार दो और बेस्ट कोरियोग्राफी के अवॉर्ड जीते।

तेजाब फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ 1989 में सुपरहिट साबित हुआ था। आज भी लोग इस गाने पर अपने पांव थ‍िरकने से रोक नहीं पाते हैं। इस गाने के लिए सरोज खान को फ‍िल्मफेयर बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिला था.। 1990 में फ‍िल्म चालबाज में श्रीदेवी और सनी देओल पर फिल्माए गए एक गाने ‘किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की’ भी हिट डांस नंबर्स में से एक है। इसके लिए 1990 में सरोज खान ने दूसरी बार अवॉर्ड जीता था। फिल्म सैलाब के गाने ‘हमको आजकल है इंतजार’ के लिए सरोज खान को 1991 में तीसरी बार लगातार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
अन‍िल कपूर और श्रीदेवी के सुपरहिट गाने ‘धक धक करने लगा’ के लिए 1993 में, खलनायक फिल्म में ‘चोली के पीछे क्या है’ 1994 में, हम दिल दे चुके सनम फिल्म में ‘नींबूड़ा’ के लिए साल 2000 में सरोज खान ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 2003 में डोला रे और 2008 में गुरू फिल्म के बरसो रे मेघा मेघा गाने के लिए सरोज खान को दोबारा अवॉर्ड से नवाजा गया।

Share
Now