सहारनपुर:
मीडिया जगत में अपनी सशक्त, निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए पहचान बना चुके एक्सप्रेस न्यूज़ भारत ने अपने 11 सफल वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर चैनल को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अगुवाई
मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) डॉ. इफ्तखार त्यागी एवं
सीईओ (CEO) डॉ. अम्मार आब्दी ने की।

इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी।
उन्होंने एक्सप्रेस न्यूज़ भारत को 11 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह चैनल बेहद जिम्मेदारी और संतुलन के साथ पत्रकारिता कर रहा है। उन्होंने कहा,
“एक्सप्रेस न्यूज़ भारत ने जिस तरह सच्चाई, सामाजिक सौहार्द और जनहित को प्राथमिकता दी है, वह सराहनीय है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह चैनल आने वाले समय में और भी ऊँचाइयों तक जाएगा।”

कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में
अमिल शम्सी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
हाफिज उस्मान, पूर्व सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश
आजाद अली, अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी
डॉ. सूफी राज जैन, उपाध्यक्ष, सूफी इस्लामिक बोर्ड
मौलाना फसी हैदर, सेक्रेटरी, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड
VIP Press Club के अध्यक्ष राव गुलबहार
और संचालन वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर शायर अंसार सिद्दीकी ने किया






